ज़रा क्रोनोलॉजी समझिए
ज़रा क्रोनोलॉजी समझिए
तुम बिक चुके हो मैं नही
इसकी क्रोनोलॉजी समझिए।
पहले पसंद किया फिर तेज़ाब फेंका
इसकी क्रोनोलॉजी समझिए।
बात सिर्फ अपने चहेतों को समझाई
इसकी क्रोनोलॉजी समझिए।
बात करने ही नही गए विरोधियों से
इसकी क्रोनोलॉजी समझिए।
बात तो नही की और डंडे चल गए
इसकी क्रोनोलॉजी समझिए।
सवाल पूछा देशद्रोही कहा
इसकी क्रोनोलॉजी समझिए।
जिसने आवाज़ उठाई उसका चरित्रहरण किया
इसकी क्रोनोलॉजी समझिए।
एक बेटी के बलात्कार पर जय-घोष निकाला
इसकी क्रोनोलॉजी समझिए।
किसी को घूंघट दिखा बुर्क़ा नहीं
और किसी को बुर्क़ा दिखा घूंघट नहीं
इसकी क्रोनोलॉजी समझिए।
औरत को सिर्फ वस्तु समझा
इसकी क्रोनोलॉजी समझिए।
पहले बेटियों को पेट में मारा फिर बहु खरीदी
इसकी क्रोनोलॉजी समझिए।
इलेक्शन के पहले मज़हबी बोल
इसकी क्रोनोलॉजी समझिए।
शिक्षा को बाज़ार बनाया फिर फ़ीस बढ़ाई
इसकी क्रोनोलॉजी समझिए।
इलेक्शन के पहले नेताजी ने नेताजी की बुराई की
इलेक्शन के बाद हाथ मिलाया
इसकी क्रोनोलॉजी समझिए।
सेवक बने फिर मलाई खाई
इसकी क्रोनोलॉजी समझिए।
न भूख दिखे न बेरोज़गारी
इसकी क्रोनोलॉजी समझिए।
कैसे गांधी को भी खलनायक बनाया
इसकी क्रोनोलॉजी समझिए।
वर्तमान भुला सिर्फ इतिहास बताया
इसकी क्रोनोलॉजी समझिए।
देश के युवा को सिर्फ इतिहास में उलझाया
इसकी क्रोनोलॉजी समझिए।
क्रोनोलॉजी समझिए
क्योंकि हक़ीक़त समझने के लिए
ज़रूरी है क्रोनोलॉजी समझना
इसलिए क्रोनोलॉजी समझिए।
#authornitin
Comments
Post a Comment