।। उसका क्या ।।

 ।। उसका क्या ।।



तुमने हार मान ली

कोई बात नहीं


पर मैं जो गिर कर सम्भला हूँ

तुम्हारे लिए, उसका क्या


तुम्हें अपनी कुर्बानी तो याद है

कोई बात नही


पर मैं जो जीता आया हूँ सिर्फ

तुम्हारे लिए, उसका क्या


तुम उदास हो जाते हो अक़्सर

कोई बात नहीं


पर खुश देखने को मैंने जो 

ख्वाब सजाए, उसका क्या


#authornitin #poem #poetry


Comments

Popular posts from this blog

I Am Martyred For You

An excerpt

Ordinary