।। राजतंत्र ।।

ये राजतंत्र है कौन कहता है कि ये लोकतंत्र है
ये राजतंत्र है।
देखता हूँ रोज़ हाथ जोड़े खड़े उस किसान को
खड़ा रहता है सामने एक राजनेता के।
देखता हूँ रोज़ हाथ जोड़े उस जवान को
खड़ा रहता है सामने एक राजनेता के।
ये राजतंत्र है कौन कहता है कि ये लोकतंत्र है
ये राजतंत्र है।
देखता हूँ रोज़ बिखरते फूलों को किसी की राहों में
बिखर जाते है राहों में एक राजनेता की।
देखता हूँ रोज़ बिखरते आँसुओ को किसी की राहों मे
बिखर जाते है राहों में एक राजनेता की।
ये राजतंत्र है कौन कहता है कि ये लोकतंत्र है
ये राजतंत्र है।
कोई सुनवाई नही होती यहाँ पर
खुले घूमते है भेड़िये भेड़ों को छेड़ते हुए।
कोई सुनवाई नही होती यहाँ पर
खुले घूमते है भेड़िये सबूतों के अभावों में।
ये राजतंत्र है कौन कहता है कि ये लोकतंत्र है
ये राजतंत्र है।
राजाओं सी शान लिए फिरते हैं ये लोकतांत्रिक नेता
हाथ जोड़ लेते है कभी-कभी चुनावों में।
राजाओं सी शान लिए फिरते हैं ये लोकतांत्रिक नेता
सर झुका लेते है कभी-कभी चुनावों में।
ये राजतंत्र है कौन कहता है कि ये लोकतंत्र है
ये राजतंत्र है।
सोच लेते हैं कि एहसान किया इन कीड़ो मकोड़ों पर
पैर के नीचे ही तो रखना है आगे पांच सालों तक।
सोच लेते हैं कि एहसान किया इन कीड़ो मकोड़ों पर
दबा के ही तो रखना है आगे पांच सालों तक।
ये राजतंत्र है कौन कहता है कि ये लोकतंत्र है
ये राजतंत्र है।

#राजतंत्र #लोकतंत्र #authornitin

Comments

Popular posts from this blog

I Am Martyred For You

An excerpt

Ordinary