किसान और तकनीक का महत्व
एक किसान मृत्यु के बाद स्वर्ग पहुंचा। किसान स्वर्ग ही पहुंचते हैं। हिंदुस्तानी किसान था। पहुंचते ही देखा कि स्वर्ग में भी उसके पास वैसी ही ज़मीन है जैसी पृथ्वी पर थी। उसे आश्चर्य हुआ कि स्वर्ग में ज़मीन की क्या ज़रूरत है? इसलिए वो भगवान से पूंछ बैठा क्या उसे यहाँ भी खेती करनी पड़ेगी? ये कैसी माया है? तो भगवान ने जवाब में कहा कि कुछ न कुछ तो यहां भी करना होता है इसीलिये हमारी कोशिश होती है कि हम वही कार्य मनुष्य से करवाये जो वो पृथ्वी पर करता था, बाकी यहाँ किसी चीज़ की कमी नही है लेकिन कुछ न करे तो इंसान बोर होने लगता है। ये अजीब बीमारी इंसान पृथ्वी से यहाँ ले आता है। इसलिए हम उसे बिज़ी रखना चाहते हैं और कुछ नहीं।
किसान खुश हुआ कि चलो अच्छा है स्वर्ग के वैभव में उसे अपने प्रिय कार्य को करने का मौका भी मिलेगा। उसने फसल बोई कुछ महीने बाद फसल तैयार होने को थी कि ओले गिरे और फसल बर्बाद हो गई। उसे आश्चर्य हुआ कि स्वर्ग में भी ओले गिरे और फसल बर्बाद हो गई। उसने फिर भगवान से पूछा कि अब ये क्या है भगवन आप तो स्वर्ग में भी मुझे पृथ्वी के दुख का अनुभव करवा रहे है। इसपर भगवान ने जवाब दिया कि वत्स इसके लिए मैं क्या करूँ स्वर्ग हो या नर्क इंसान पृथ्वी से अपने सपने भी साथ लेकर आता है और उसके सपने इस बात से प्रेरित होते है कि उसने अपना जीवन कैसे और कहाँ बिताया है। जैसे कि भारत से आये किसान को मौसम के कारण फसल बर्बाद होना का डर होता है, तो यहाँ उसका डर सच हो जाता है। इसमें मैं क्या करूँ। फिर भगवान ने उसे दूसरे देश के किसान दिखाए, जैसे जापान का किसान इंडोर खेती कर रहा था, जर्मनी का किसान मल्टीस्टोरी खेती करके छोटी सी जगह में ज़्यादा उपज पा रहा था और हिंदुस्तान का किसान अभी भी उच्च तकनीक के अभाव में मौसम की मार झेल रहा था। उस किसान को दुःख हुआ। उसने भगवान से पूछा कि क्या इस समस्या का कोई हल नहीं है? भगवान ने कहा बिल्कुल है और वो ये बात समझ नहीं पाते कि भारत एक कृषि प्रधान देश होते हुए भी वहां के व्यापारी जो कि कृषि के क्षेत्र में तकनीक विकसित करते हैं क्यों किसान तक इन तकनीकों को नहीं पहुंचाते? भारत को अगर आगे बढ़ना है तो वहां के व्यापारी वर्ग को इस ओर सोचना होगा और किसान के लिए इन तकनीकों का पहुंचना सुलभ बनाना होगा। और इसमें उनका और किसान दोनो का फायदा है। उनका फायदा ये कि किसान के रूप में एक बहुत बड़ा बाज़ार उपलब्ध है और किसान का फायदा यह है कि उसे तकनीक का इस्तेमाल करके एक छोटी ज़मीन से भी अच्छी फसल मिल सकती है।
किसान भी विचार में पड़ गया और उसे ये बात समझ में आई कि कोई भी हो उसे अपनी लड़ाई तो पूरी करनी ही होती है और वो भी पूरी जागरूकता के साथ वरना स्वर्ग में भी उसे चैन नहीं मिलता। उसने कितने भी पूण्य किये हों लेकिन उसके ख्वाब भी उसका पीछा करते हैं।
#authornitin #किसान #farming #bharat #blog
connect with the author -
Author's Amazon page-
bit.ly/am_nitin_page
Author's smashwords page
bit.ly/sm_nitin_page
Twitter-
@nitinsri982
Facebook-
http://bit.ly/fb_author
Author's Amazon page-
bit.ly/am_nitin_page
Author's smashwords page
bit.ly/sm_nitin_page
Twitter-
@nitinsri982
Facebook-
http://bit.ly/fb_author
Email -
nitinsri982@rediffmail.com
#authornitin #kisan #किसान #farmers #authornitinblog #blog #india
#authornitin #kisan #किसान #farmers #authornitinblog #blog #india


Comments
Post a Comment