।। अंग्रेज़ों का ज़माना ।।

 ।। अंग्रेज़ों का ज़माना ।।



अंग्रेजों का ज़माना

कॉन्ट्रैक्ट खेती का ज़माना

अंग्रेज़ आये

कॉन्ट्रैक्ट खेती साथ लाये


अंग्रेजों का ज़माना

नील की खेती का ज़माना

अंग्रेज़ आये 

नील की खेती साथ लाये


अंग्रेजों का ज़माना

किसानों की बर्बादी का ज़माना

अंग्रेज़ आये

किसानों की बर्बादी साथ लाये


अंग्रेजों का ज़माना

किसानों की भुखमरी का ज़माना

अंग्रेज़ आये 

किसानों की भुखमरी साथ लाये


अंग्रेज़ों का ज़माना

बिहार और बंगाल की बर्बादी का ज़माना

अंग्रेज़ आये

बिहार और बंगाल की बर्बादी साथ लाये


अंग्रेज़ो का ज़माना

हिंदुस्तान की बर्बादी का ज़माना

अंग्रेज़ आये

हिंदुस्तान की बर्बादी साथ लाये


फिर आया साउथ अफ्रीका से एक फ़क़ीर

समझने निकला पूरे हिंदुस्तान को

बैठ कर थर्ड क्लास के डिब्बे में

आखिर पहुंचा चंपारण,

शुरू की बात किसान के हक़ की

लगाई आग क्रांति की


चंपारण जागा

जागा हिंदुस्तान

गया 

अंग्रेज़ों का ज़माना


किसानों की लड़ाई से

जागा हिंदुस्तान

गया

अंग्रेजों का ज़माना


गया 

अंग्रेज़ों का ज़माना


#अंग्रेज़ों_का_ज़माना #किसान 

#कविता #authornitin #poem #poetry 





Comments