।। रंगीन जवाब ।।

 ।। रंगीन जवाब ।।


सवाल ढेरों उठते हैं मन में

पर एक सवाल ये भी है

कि क्या पूंछने से हमेशा 

जवाब मिल ही जाता है?


और मिल भी जाय 

तो क्या वो जवाब 

भाता है मन को?


क्योंकि सच हमेशा

स्वीकार्य नहीं होता।

ज़्यादातर हम तलाशते हैं

जवाब ऐसे

जो हमें भा जाएं।


जो आसान हो हमारे लिए

ऐसे जवाब

जो रंगीन हों

जो हों मीठे

शरबत की तरह।


#authornitin #poem #poetry 





Comments

Popular posts from this blog

Importance of communication

Allahabad book launch

An excerpt