।। क्यों लिखना ।।

 ।। क्यों लिखना ।।



दीवारों पर 

दहलीज़ों पर

क्यों लिखना 

अपना नाम कहो?

क्यों मिटने को

बेताब नहीं?

क्यों हो जाना

अपना काल कहो?

जो मिटने को 

तैयार नहीं

बस वही 

मिट जाया करते हैं।

जो मिटने को

तैयार हुए

वो ही बस

अमिट हो जाया

करते हैं।

तो फिर क्यों

लिखना अपना

नाम कहो?

कुछ होने

की ये कोशिश क्यों?

क्यों कहना

मैं ये मैं वो?

क्यों सहना

ये सन्ताप कहो?

दीवारों पर 

दहलीज़ों पर

क्यों लिखना 

अपना नाम कहो?


#authornitin #poem #poetry #क्यों_लिखना 


Comments

Popular posts from this blog

Importance of communication

An excerpt

I Am Martyred For You