।। वो भी जान जाएंगे ।।

 ।। वो भी जान जाएंगे ।।



जो नहीं जानते मुझे वो भी जान जाएंगे

मुमकिन है कि फ़ितरत मेरी वो पहचान जाएंगे


वो समझेंगे के यूँ आसाँ नहीं होता डूब के उतराना

मुमकिन है वो मुश्किलें मेरी जान जाएंगे


कश्ती मेरी लड़ी है हमेशा सख़्त तूफानों से

मुमकिन है कि तूफ़ां भी ये जान जाएंगे


और वो सोचते हैं बिछा देंगे कांटे मेरी राहों में

मगर ये पैर कांटो को कुचलते हैं, ये वो भी जान जाएंगे


मुश्किलें जितनी बढ़ी हैं मेरे जीवन में

हौसला उतना ही बढ़ा है, ये भी वो जान जाएंगे


पर वो समझें न समझें, क्या फ़र्क़ पड़ता है

उन्हें ठेंगे पे रखा है, ये वो भी जान जाएंगे


#authornitin #poem #poetry 






Comments

Popular posts from this blog

I Am Martyred For You

An excerpt

Ordinary