।। न तुम ये हो न वो हो ।।
।। न तुम ये हो न वो हो ।।
सिमट जाता है
सायों के जंगल में
ये सारा संसार
न तुम ये हो न वो हो।
कर सकते हो
जितना भी चाहे
कर लो गुमान, पर
न तुम ये हो न वो हो।
भटकते रहते हैं
जीवन भर कुछ
कर जाने की चाहत लिए
भूल जाते हैं मगर
न तुम ये हो न वो हो।
राह भटके हुए भी
मानते है खुदको
मालिक गुलिस्तां का
भूल जाते हैं मगर
न तुम ये हो न वो हो।
भृमजाल सा है
ये संसार सारा
तुम खुद को कुछ भी समझो, मगर
न तुम ये हो न वो हो।
कितना भी चाहे
कर सकते हो गुमान
टूटेगा एक दिन मगर, क्योंकि
न तुम ये हो न वो हो।
#authornitin #poem #poetry #न_तुम_ये_हो_न_वो_हो
Comments
Post a Comment